ऊर्जा मंत्री-कर्मचारी नेताओं की तीसरे राउंड की बैठक में बनी सहमति

 बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म

लखनऊ। ऊर्जा मंत्री-कर्मचारी नेताओं की तीसरे राउंड की बैठक के बाद यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। 65 घंटे चली हड़ताल से UP की जनता परेशान थी। इस मामले में रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच तीसरे राउंड की बैठक में बात बनी। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया। सरकार ने जो 3000 लोगों को निकाला था, 22 लोगों पर एस्मा लगाया था, 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था...ये सब सरकार वापस लेगी। दूसरे राउंड की बैठक में नहीं पहुंचे थे मंत्री रविवार सुबह 11 बजे दूसरे राउंड की वार्ता के लिए कर्मचारी नेता बैठक में पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक मंत्री का इंतजार किया। मगर, ऊर्जा मंत्री नहीं आए। इसके बाद संघर्ष समिति के नेता लोग चले गए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के शैलेंद्र दुबे ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने रविवार को बातचीत के लिए बुलाया था। इसलिए, हम लोग आए थे। लेकिन, मंत्री नहीं आए। पहले राउंड की वार्ता 3 घंटे चली इससे पहले, शनिवार रात ऊर्जा मंत्री और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बीच 3 घंटे की पहली मैराथन बैठक हुई। मगर, इसमें कोई नतीजा नहीं निकला। बिजली कटौती से प्रदेश में करीब 50 लाख उपभोक्ता परेशान हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts