समिट फार डेमोक्रेसी सम्मेलन

 भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी हैः पीएम मोदी
नई दिल्ली (एजेंसी)
समिट फॉर डेमोक्रेसी सम्मेलन को संबोधिक करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र सिर्फ एक ढांचा नहीं है, यह एक आत्मा भी है। यह इस विश्वास पर आधारित है कि हर इंसान की जरूरतें और आकांक्षाएं समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
भारत आज अनेक वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। यह स्वयं विश्व में लोकतंत्र के लिए सबसे अच्छा उदाहरण है।
वहीं पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन की बात करते हुए कहा कि चाहे जीवनशैली में बदलाव के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से लड़ने का हमारा प्रयास हो, वितरित भंडारण के माध्यम से पानी का संरक्षण करना हो या सभी को स्वच्छ, खाना पकाने का ईंधन प्रदान करना हो - हर पहल भारत के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से संचालित होती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts