फोटो-प्रतीकात्मक

 महिला डॉक्टर से अश्लील हरकत, दोस्ती करो, नहीं तो कर दूंगा बदनाम !

नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर- 31 में रहने वाली एक प्रसिद्ध महिला डॉक्टर ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। ऐसा ना करने पर वह उसके साथ अश्लील बातें कर रहा है।

 थाना सेक्टर- 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-31 में रहने वाली एक  महिला डॉक्टर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर उनसे संपर्क करके उनके साथ दोस्ती करने का दबाव बना रहा है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित डॉक्टर के अनुसार आरोपी उनके साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts