घर में घुसकर सोते हुए बुजुर्ग की गोली मार हत्या

भतीजे पर हत्या का शक जताया जा रहा

मेरठ । थाना कंकड़ा क्षेत्र के जली थी गांव मेंशनिवार सुबह एक बुजुर्ग की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग घर में चारपाई पर सो रहा था। बुजुर्ग की बेटी दूध लेकर घर लौटी तो देखा कि पिता चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। वहीं बुजुर्ग के भतीजे पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

जंगेठी गांव में बरहसिंह (70) अपने बच्चों के साथ रहते हैं। बरहसिंह के साथ उनकी बेटी पुष्पा रहती है। शनिवार को सुबह करीब 4 बजे पुष्पा दूध लेने गई थी। इस दौरान घर खाली था। हमलावर इसी दौरान घर में घुसा। सोते हुए बुजुर्ग को गोली मार दी गई। जब तक बेटी लौटी, हमलावर भाग चुका था। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, हमलावर परिवार और उनके रूटीन के बारे में जानता था। इसलिए पुलिस सबसे पहले परिवार के नजदीकी लोगों से पूछ ताछ कर रही है।

पुष्पा ने बताया कि उसका एक भाई हरेंद्र था। जिसकी काफी साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई। अब वो केवल 3 बहनें हैं। हरेंद्र से छोटी 2 बहनों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी पुष्पा है। जिसकी अभी शादी नहीं हुई। पुष्पा यहीं कंकरखेड़ा में पिता बहरसिंह के साथ रहती है।

पुष्पा ने बताया कि सुबह 4 बजे पुष्पा अपने पिता को चारपाई पर सोते समय घेर मे दूध निकालने पहुची थी जहां वह जब वापस घर आई तो देखा कि चारपाई पर उसके पिता मृत पडे़ हैं। ओर सिर मे गोली लगी है। पुलिस को सूचना दी तो मौके पर सीओ दौराला ओर कंकरखेडा थाना प्रभारी पहुचे। जहां पुलिस ने  मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवाया है। पुलिस मृतक बरहम सिह के भतीजे शोनू पर उसकी हत्या करने का शक मान कर चल रही है। शोनू गांव से फरार है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि घटना की जांच कर रहे हैं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts