दुनिया ने युद्ध दिया-हमने बुद्ध दियाः सीएम योगी

लखनऊ।
बौद्ध भिक्षुओं के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब शांति और मैत्री की बात होती है भगवान गौतम बुद्ध को याद किया जाता है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर मित्र राष्ट्र के भिक्षु संघ का हृदय से स्वागत अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधो के 50 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई। दोनों देशो के खुशहाली की प्रार्थना करता हूं। भिक्षु संघ की यात्रा सारनाथ बोधगया लुम्बनी श्रावस्ती होते हुए यहां पहुंची है।
भारत दक्षिण कोरिया जी-20 का सदस्य देश है। इस वर्ष यह आयोजन भारत को करने का अवसर मिला है। पूरी दुनिया में जब मैत्री करुणा की बात होती है तो भगवान बुद्ध को स्मरण करते हैं, दुनिया के देशों ने युद्ध दिया, जबकि भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया है। भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के दो तिहाई वर्ष उत्तर प्रदेश मे व्यतीत किया। सारनाथ से ज्ञान श्रावस्ती में चतुर्यमास व्यतीत किया।
उत्तर प्रदेश के सभी बौद्ध धर्म स्थलों के केंद्र में लखनऊ है। यहीं बौद्ध विहार शांति उपवन है। भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली सारनाथ हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र में स्थित है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिया, अब श्रावस्ती में एयरपोर्ट निर्माण अंतिम चरण में है। भारत दक्षिण कोरिया के बीच 28 बिलियन डॉलर का व्यापार भी होता है। भारत और दक्षिण कोरिया की मित्रता सदियों पुरानी है। अयोध्या की राजकुमारी का विवाह दक्षिण कोरिया के राजा से हुआ था।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अगले साल जनवरी में आम और खास लोगो को अयोध्या में राम लला के दर्शन होंगे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भजन शांति मित्र समाज का यह वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल सहित कई लोग शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts