दुकानों पर गृहकर बकाया होने पर निगम ने 40 दुकानों पर लगायी सील

 सुबह छह बजे निगम की टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम , व्यापारियों ने जताया विरोध
 मेरठ। गुरुवार को निगम की टीम ने सुबह छह बजे रेलवे रोड स्थित डीएन कालेज परिसर के बाहर बनी चालीस दुकानों पर 8.64 लाख रुपये का  गृहकर बकाया होने पर सीज को लगा दिया। उस समय सभी दुकानदार अपने घरों में सोए हुए थे। जैसे ही दुकानदारों को इस बात का पता चला तो उन्होंने दुकान पर पहुंच कर हंगामा कर िदया। सीज की कार्रवाई पर  संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी अन्य व्यापारियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने िनगम की इस कार्रवाई का कडा विराेध जताया है। इस मामले के सिल सिले में  उन्होंने  नगर आयुक्त अमित पाल से मिलने का समय मांगा । लेकिन उन्होंने कार्य  की व्यस्तता के चलते मिलने से इंकार कर िदया। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी नवीन गुप्ता के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार से मिले। उन्होंने व्यापारियों को शाम तक सील खुलवाने का कहकर उन्हें चलता कर दिया।
 दरअसल देवनागरी  शिक्षा समिति की 40 दुकानें है। जिन्हें उसने दुकानदारों को किराए पर दे रखा है। वही दुकानदारों से किराया वसूलती है। लेकिन उसने दुकानों को गृहकर निगम में जमा नहीं कराया। जो अब तक 8.64,493 लाख हो गया है। जिस पर निगम की टीम ने गुरुवार की सुबह छह बजे कार्रवाई की। रेलवे रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष कालू राम का कहना है। दुकानदार तो शिक्षा समिति को लगातार किराया दे रहे है। लेकिन वह गृहकर निगम में जमा नहीं करा रहा है। इसमें उनकी क्या गलती है। उन्होंने इसे शिक्षा समिति का षडयत्रं बताया है। दुकानदारों का कहना है अगर दुकानों की सीज को नहीं खोला गया तो वह सड़कों पर उतरने के िलये मजबूर हो जाएंगे। उनका कहना था पहले ही कोरोना से नहीं उभरे है। ऊपर से अब िनगम की यह कारर्रवाही कर उनकी कमर को तोडने का प्रयास िकया है। जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts