एक से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

17 अप्रैल से घर-घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर, 30 मार्च 2023। जिले में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने बैठक कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए और सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की । उन्होंने कहा सभी विभाग सक्रिय होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और बीमारी फैलने का इंतजार न करते हुए पहले से ही साफ-सफाई, जन जागरूकता, वातावरणीय स्वच्छता, सर्विलांस आदि सम्पूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया - जनपद में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के दृष्टिगत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, शिक्षा, नगर विकास, पशुपालन, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को पूर्णत सफल बनाएं। जनपद में मच्छरों के प्रजनन एवं घनत्व की स्थिति की सतत निगरानी, विगत वर्ष के आंकडों के आधार पर निर्धारित हाई रिस्क एरिया तथा संचारी रोग अभियान में पाये गये अधिक मच्छर घनत्व वाले क्षेत्रों में अंतर्विभागीय सहयोग के साथ सघन वाहक एवं मच्छर नियंत्रण गतिविधियां, घरों के अन्दर जाकर मच्छरों के प्रजनन अनुकूल परिस्थितियों की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं चेकिंग के लिए लगाये गए अन्य कर्मचारियों द्वारा जांच करना, मच्छरों के प्रजनन पर रोक तथा मच्छरों के काटने से बचाव के उपायों के विषय में जानकारी, पशुपालन विभाग द्वारा सूकरबाडों तथा अन्य पशुबाड़ों की स्वच्छता के विषय में जानकारी एवं प्रशिक्षण तथा इसका स्थलीय निरीक्षण किया जाए।

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया - संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई एवं जलभराव निस्तारण की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों में रोगों से बचाव तथा रोकथाम के लिए जागरूकता से संबंधित गतिविधियां होंगी। साथ ही मच्छर, चूहे, छछूंदर इत्यादि पर नियंत्रण को लेकर गतिविधियां संचालित होंगी। इसके अलावा पशु बाड़ों एवं सूकर बाड़ों को आबादी से दूर स्थापित करना तथा साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts