उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाओं को किया गया सम्मानित

मेरठ। पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम में सुश्री जागृति अवस्थी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ मुख्य अतिथि एवं  पियांशु अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं आई0आई0एम0टी0 ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने सरस्वती माता के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। विशिष्ट अतिथि प्रियांशु अग्रवाल ने सभी महिलाओं का उनके समाज को समृद्ध बनाने वाले प्रयासों के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण सृष्टि में नारी का अस्तित्व आदि से अन्त तक है।
मुख्य अतिथि जागृति अवस्थी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने समाज को गौरवान्वित करने वाली उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश को देखते हुए महिलाओं को एक कदम आगे बढकर कार्य करना होगा। सम्मान समारोह में सुश्री जागृति अवस्थी एवं  पियांशु अग्रवाल द्वारा प्रो. सुरक्षा पाल, प्रथम विभागाध्यक्ष एवं डीन शिक्षा विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, प्रो. बेबी मित्तल प्रथम प्राचार्य मेरठ काॅलिज मेरठ, डाॅ. पूनम देवदत्त मनोचिकित्सक, डाॅ. ऋतु केला मनोचिकित्सक, अनु राठी सामाजिक कार्यकर्ता, गोल्डन गर्ल अलका तोमर अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान, वर्षा कौशिक अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा भाजपा, मीनाक्षी शर्मा क्षेत्राधिकारी इंटेलिजेंस विभाग, कृष्णा ढाका सामाजिक कार्यकर्ता, रेखा रानी शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य एस.डी. गल्र्स इण्टर काॅलिज मेरठ, मेजर इंगलेश चिकित्सक मिलिट्री हाॅस्पिटल मेरठ, शोभा शर्मा उपाध्यक्ष महिला विकास परिषद एवं सामाजिक कार्यकर्ता, कल्पना पाण्डे अध्यक्ष सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी, अलका शर्मा पर्यावरणविद, आयुषी शर्मा अध्यापिका राजकीय इण्टर काॅलिज मेरठ, डाॅ. सुनीता सैनी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा एवं सामाजिक कार्यकर्ता, डाॅ0 मधु देशवाल चिकित्सक, सीमा श्रीवास्तव अध्यक्ष साथ वेलफेयर सोसाइटी (एनजीओ), उमा शर्मा अध्यक्ष जन कल्याण संस्था (एनजीओ), पारूल विष्णुवर्धन , पुष्पा यादव अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रजपुरा,, हिमानी गुप्ता उद्यमी श्रुति ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्सन, प्याली चक्रवर्ती सामाजिक कार्यकर्ता प्रगति सेवा संस्था, स्वाति भाटिया , रूबी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज, दीक्षा सैनी ताइक्वांडो खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स प्रतिभागी, मदीहा रसूल संचालक मदीहाज फिनिशिंग स्कूल, डाॅ0 ऋतु कौशिक मोटिवेशनल स्पीकर, आकांक्षा सिवाच ट्रेनी ऑफिसर (ओटीए) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts