फल विक्रेता ने आत्महत्या ,कमरे में फंदे से लटका मिला शव

 परिवार ने जताई हत्या की आशंका, किया हंगामा
मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भगवतपुरा में शुक्रवार को एक  मेरठ  में फल विक्रेता फल विक्रेता ने आत्महत्या कर ली। उसका का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से मृतक की पहचान कर उसके परिवार से संपर्क किया। फल विक्रेता को मृत अवस्था में देख परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। लेकिन पुलिस कर्मियों ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया।
सूरज सोनकर पुत्र भूरे सोनकर अपने परिवार के साथ रहते था। वह फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते था। रोजाना की तरह गुरुवार रात ठेला बंद कर सूरज घर चले गए था। उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया और कमरे में सोने के लिए चले गए। शुक्रवार तड़के स्थानीय लोग वॉक करने के लिए मार्केट में गए थे। उन्होंने सूरज का शव फंदे से लटका देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूरज के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।
ब्रह्मपुरी थाने के दारोगा विजय शंकर ने बताया कि गुरुवार रात 3:30 बजे के आसपास मृतक मार्केट में टहलता हुआ दिखा था। संभवत इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिवार ने हत्या का संदेह जताया है। जिसके आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts