सुभारती विश्वविद्यालय में आगामी 22 मार्च 2023 को आयोजित होगा भव्य दीक्षांत समारोह

 
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में आगामी 22 मार्च 2023 को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिये विश्वविद्यालय प्रबंधन जोर शोर से तैयारियों में लगा हुआ है। शिक्षकों से लेकर छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी सम्बन्ध में सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के.थपलियाल एवं दीक्षांत समारोह के मुख्य समन्वयक डेन्टल कॉलेज के प्राचार्य डा.निखिल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
 
कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के.थपलियाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थी जीवन का स्वर्णिम पल होता है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह को विशेष बनाने हेतु भव्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। उन्होंने बताया दीक्षांत समारोह में केरल के महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ़ मौहम्मद ख़ान मुख्य अतिथि के रूप मेंं पधारेंगे।
 
दीक्षांत समारोह के मुख्य समन्वयक डा.निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि सत्र 2021 एवं 2022 के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में 3532 स्नातक एवं परास्नातक डिग्री, 95 पीएचडी, 33 एमफिल, 90 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 32 उत्कृष्टता प्रमाण आदि सहित विभिन्न पाठ्यक्रम की उपाधियां देकर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सबसे उत्तम छात्र छात्रा को बेस्ट गर्ल व बेस्ट बॉय के खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा. अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव डी.के. सक्सैना उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts