सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गंगानगर में 13 से 19 तक

कथा के माध्यम से भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में दी जाएगी जानकारी
मेरठ।दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पॉकेट-के, डिवाइडर रोड, गंगा नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ग्राउंड में 13 मार्च से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा हैं, जिसका समय दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक रहेगा। और कथा का शुभारम्भ 12 मार्च को श्री अर्धनारीश्वर शिव मंदिर से प्रातः 09 बजे विशाल कलश यात्रा द्वारा होगा। इस कथा का वाचन करने दिव्य गुरु  आशुतोष महाराज  की शिष्या - विश्व विख्यात कथा व्यास - साध्वी पद्महस्ता भारती  पधार रही हैं, जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से असंख्य लोगों को भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र से प्रेरित किया है।
 संस्थान द्वारा एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गयी, जिसमें  आशुतोष महाराज  के शिष्य स्वामी नरेशानंद , संस्थान की मेरठ शाखा की संयोजिका - साध्वी लोकेशा भारती जी. के साथ,व कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

स्वामी नरेशानंद जी ने बताया कि यह कथा अति विशेष हैं क्योंकि यह दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक प्रकल्प 'मंथन' को समर्पित है, जिसके अंतर्गत अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है। इस भव्य कथा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की महत्ता एवं भगवान् श्री कृष्ण के आदर्शों के प्रचार द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

साध्वी लोकेशा भारती  ने बताया कि यूँ तो आज हर घर में भागवत पुराण पढ़ी जाती है, फिर भी हर ओर अशांति है क्योंकि आज मनुष्य ग्रंथ - शास्त्रों का मात्र रटन पाठन ही कर रहा है। जीवन में शान्ति तभी स्थापित हो पाएगी जब हम ईश्वर की वाणी को पढने के साथ अपने जीवन में धारण भी करेंगे। श्री आशुतोष महाराज जी की प्रेरणा से मेरठ में होने जा रही इस विलक्षण कथा में भागवत महापुराण में छिपे गूढ़ रहस्यों को उजागर कर ईश्वर दर्शन का परम मार्ग बताया जयेगा। अत: अपने जीवन को सफल बनाने हेतु आप सभी इस कथा में सादर आमंत्रित हैं।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक अध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्थान है, जो पिछले चार दशको से ब्रह्मज्ञान द्वारा विश्व शान्ति के परम लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु युग प्रवर्तक श्री आशुतोष महाराज जी के मार्ग दर्शन में अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है। संस्थान के अंतर्गत कई सामाजिक प्रकल्प भी चलाये जा रहे हैं।
इस मौके पर रामवीर सॉन्ग शीतल गहलोत पार्षद कुलबीर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर कसेरूखेड़ा के प्रधानाचार्य कपिल शर्मा शैलेंद्र भारद्वाज तरुण सिंह लोकेश भारती पार्षद शौकत अली गुंजन राणा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts