बर्थडे पार्टी में चल रहा हुक्का बार

संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  मेरठ।  शहर में हुक्का बार के चलन समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने सीओ सिविल लाइन के निर्देश पर एक रेस्त्रां पर छापा मारा । जहां हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने मौके से दो हुक्कों को बरामद किया। इस मामले में संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 सीओ सिविल लाइन अरविन्द चौरसिया ने बताया कि सूचना मिला थी साकेत स्थित पेट्रोल पंप के पास एक रेस्त्रां पर हुक्का बार चल रहा है। जिस पर पुलिस की टीम ने रेस्त्रां पर छापा मारा। पुलिस को वहां पर हुक्का बार चलता मिला। छाप लगते ही रेस्त्रां में बैठे अन्य युवक वहां से फरार हो गये। पुलिस ने मौके से दो हुक्कों को जब्त किया। जांच पड़ताल में पता चला कि रेस्त्रां अहमदाबाद निवासी आयुष शर्मा है। जिसे  नदीम   नाम का  व्यक्ति चला रहाहै। नदीम ने बताया उसके पास फूड लाइसेंस है। रेस्त्रां में किसी भी प्रकार नशीला पदार्थ का प्रयोग किया जा रहा था। हुक्के के अंदर फुट फ्लेवर था। जो भी प्रकार से नुकसानदायक नहीं है। वही सीओ सिविल अरविन्द चौरसिया का कहना है कि संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts