ससुराल के उत्पीड़न से महिला बच्चों संग रेल की पटरी पर लेटी

लोगों ने उठा कर थाने  में पहुंचाया
 मेरठ। थाना टीपी क्षेत्र में एक महिला ससुराल वालों के उत्पीड़न के चलते रेल की पटरी पर बच्चों समेत लेट गये। तभी लोगों की नजर महिला व बच्चों पर पड़ी तो लोगों ने उन्हें थाने में पहुंचाया।
 थाने में पहुंची शेखपुरा निवासी मीनू  ने बताया उसका विवाह २०१३ में गाजियाबाद निवासी खेमचंद के साथ हुआ था। थाने में रोते हुए उसने बताया कि पति व ससुराल वाले आए दिन किसी न किसी बात पर उसके साथ मारपीट करते है। पति का जब इस बारे में बताया गया तो उसने अपने परिजनों को पक्ष लेते हुए उसके साथ मारपीट करता है।
 उसने अपने देवर पर आरोप लगाया कि पति के जाने  बाद उसका देवर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है जब वह विरोध करती है तो पति से पिटवाया जाता है। उनसे बताया गत १३ जनवरी के उसके पति  व सास ससुर ने उसके साथ मारपीट करते हुए रात के समय धक्के देकर बच्चों संग घर से बाहर निकाल दिया। जिस पर उत्पीड़न से परेशान होकर बच्चों संग पटरी पर जाकर लेट गयी। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts