कैंप लगाकर टीबी के प्रति लोगों में फैलाई जागरूकता 

 मेरठ। टीबी यूनिट साबुन गोदाम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमओटीसी डॉ. हीना सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को टीबी रोग के लक्षणों, बचाव, समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से निःशुल्क छाती का एक्स-रे एवं टीबी जांच कराने की अपील की।

शिविर में एचएलएफपीपीटी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह, एसटीएस रविंदर, एआरओ रिंकू वर्मा, टीबी यूनिट साबुन गोदाम के टीबीएचवी राहुल शर्मा, एक्स-रे तकनीशियन कपिल, स्टाफ नर्स राहुल पंवार तथा आशा कार्यकर्ताओं सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने टीबी के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक सशक्त बनाना रहा। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा छाती के एक्स-रे एवं टीबी जांच कराई।"टीबी हारेगा, देश जीतेगा" के संदेश के साथ सभी नागरिकों से अपील की गई कि यदि टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं तथा समय पर उपचार प्रारंभ करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts