नोएडा सेक्टर-18 की मल्टी लेवल कार पार्किंग से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या की
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 18 से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीते शनिवार की रात को सेक्टर 18 की मल्टी लेवल कार पार्किंग से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर 18 एक बड़ा मार्केट है, जहां शॉपिंग करने के लिए पूरे दिल्ली-एनसीआर से लोग आते हैं और ये काफी भीड़ वाला इलाका है।
मृतका की पहचान सीतू तलवार के रूप में हुई है। पुलिस ने जब सीतू तलवार के परिजनों से संपर्क किया तो परिजनों का कहना था कि सीतू लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी। वह इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना सुबह 9 बजे के आस-पास हुई थी और महिला ने छलांग लगाने के बाद कुछ ही देर में दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा था कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ भी की थी। महिला के पति का कहना था कि उनकी पत्नी डिप्रेशन में थीं और मानसिक तनाव का सामना कर रही थीं। पीड़ित परिवार सोसाइटी में किराए पर रहते थे।
नोएडा सेक्टर 104 में भी सामने आया था सुसाइड का मामला
जनवरी 2026 में भी नोएडा सेक्टर 104 में सुसाइड का मामला सामने आया था। यहां की एक पॉश सोसाइटी में अनिल गर्ग नाम के शख्स ने सुसाइड किया था और अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे। अनिल गर्ग ने सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी थी।


No comments:
Post a Comment