टी-20 भारत की इंग्लैंड से करारी हार,

रवि बिश्नोई ने 6 गेंद में 29 रन देकर हरवाया मैच

मैनचेस्टर । इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने जीता हुआ मैच गंवा दिया। मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए लेकिन जवाब में इंग्लैंड की टीम ने ये लक्ष्य आसानी से एक ओवर पहले हासिल कर लिया। इंग्लैंड को ये मैच जिताने में जैकब बेथल का अहम रोल रहा जिन्होंने ताबड़तोड़ नाबाद अर्धशतक लगाया। वहीं भारत की हार की वजह उसकी खराब गेंदबाजी रही, खासतौर पर लेग स्पिन रवि बिश्नोई ने काफी निराश किया, जिन्होंने 4 ओवरों में 60 रन लुटा दिए। रवि बिश्नोई का चौथा ओवर भारत को काफी महंगा पड़ा जिसमें उन्होंने 29 रन लुटा दिए। 

रवि बिश्नोई को श्रेयस अय्यर ने 17वें ओवर में अटैक पर लगाया। इस खिलाड़ी ने ओवर में दो नो बॉल फेंक दी और उन गेंदों पर उन्होंने दो छक्के भी लगवा दिए। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर भी बिश्नोई ने एक चौका और एक छक्का लगवा दिया। उन्होंने इस ओवर में 27 रन लुटा दिए, नतीजा टीम इंडिया इस मैच में जीत से हार के ट्रैक पर पहुंच गई। बता दें रवि बिश्नोई टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले स्पिनर हैं।

बेथल-कर्रन ने किया कमाल प्रदर्शन

इंग्लैंड की जीत की स्क्रिप्ट बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथल और सैम कर्रन ने लिखी. कर्रन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और शिवम दुबे के विकेट झटके। वहीं बेथल ने 46 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 5 चौके लगाए. इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने एक ओवर पहले 4 विकेट से ये मैच जीत लिया।

भारत का मिडिल ऑर्डर भी रहा फेल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन जरूर बनाए लेकिन ये स्कोर 210 रनों तक हो सकता था. लेकिन टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर ने 13वें के बाद काफी धीमी बैटिंग की। अगली 33 गेंदों पर ये टीम महज 34 रन बना सकी। नतीजा ये हुआ कि टीम इंडिया बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 49 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने तेजी से 11 गेंदों में 24 रन बनाए। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में 10 गेंदों में 14 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में सिर्फ अर्शदीप ने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने 40 रन देकर 3 विकेट झटके हालांकि ये प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts