फलावदा पुलिस  ने की गैंगस्टर शमीम बंजारा की 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क

र्मेरठ। मंगलवार को फलावदा पुलिस ने गो तस्कर शमीम बंजारा की 2 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई करने से पहले ढोल के साथ मुनादी करायी गयी।  बतादें अंतरराष्ट्रीय गोवंश तस्कर अकबर बंजारा और सलमान 19 अप्रैल 2022 को असम में हुए एनकाउंटर में मारे गए। अकबर बंजारा पर असम में दो लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था।
गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने फलावदा थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना में अवैध संपत्ति होना पाया। जिस पर मंगलवार को पुलिस अधिकारियों की देखरेख में मुनादी के साथ कुर्की की कार्रवाई आरंभ की गयी। पुलिस ने दो करोड़ की भूमि पर बोर्ड लगा दिया।
 शुरुआत में जांच में आया कि अंतरराष्ट्रीय गोतस्करों ने अलग.अलग जगहों पर करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की। अन्य संपत्ति की अभी जांच चल रही है।अब तक मेरठ पुलिस अकबर बंजारा, शमीम बंजारा की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। पिछले दिनों बंजारा भाइयों की लिसाड़ी गेट शौकीन गार्डन में अवैध संपत्ति को पुलिस ने 2 करोड़ 80 लाख की संपत्ति को जब्त किया था।
इसमें अकबर बंजारा और उसके भाई शमीम बंजारा के सात प्लॉट, एक मकान और एक निर्माणाधीन बने मकान को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। अकबर बंजारा और उसके भाई शमीम बंजारा ने अवैध तरीकों से यह संपत्तियां अर्जित की थीं।
् देहात केशव कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर मेरठ और मुजफ्फरनगर के रामराज में 19 करोड़ 35 लाख रुपए की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया है।फलावदा में अकबर के नाम 300 गज का मकान है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है। 70 गज में दूसरा मकान अकबर की भाभी हसीना के नाम है, जिसकी कीमत 15 लाख है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts