पति का दूसरी महिला से इश्क का विरोध करना महिला का पडा महंगा

मारपीट कर घर से पत्नी को  निकाला
मेरठ। थाना लिसाडी गेट में एक महिला को अपने शोहर का दूसरी महिला से इश्क का विरोध करना उस समय महंगा पड गया। जब महिला मित्र के साथ घर पहुंचे पति ने पत्नि को घर से मारपीट कर निकाल दिया। महिला ने थाने में पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है।
  थाने में पहुंची निशा पत्नी सलमान ने बताया, उसका पति सानिया नाम की एक महिला के साथ रहता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। कई माह से उसका पति उसे खर्च के रुपये भी नहीं देता। उसके चार बच्चे है। निशा ने आरोप लगाया, शनिवार को उसके पति अपनी महिला मित्र सानिया के साथ घर आया और उसकी पिटाई करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान सानिया का भाई आदिल, उसकी मां रूखशाना भी साथ थे। थाने में तहरीर देकर महिला ने बताया, उसका पति उसे छोड़ने की धमकी दे रहा है। वह सानिया को रखना चाहता है। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts