विधायक अमित अग्रवाल बने विधायन समिति के सभापति

 
मेरठ। लखनऊ विधानसभा में मेरठ कैंट विधानसभा सीट से विधायक अमित अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति के रूप में कार्यभार संभाला। बता दें कि अमित अग्रवाल मेरठ कैंट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले भी वो दो बार मेरठ कैंट से ही विधायक चुने गए थे। एक बार उनका टिकट काटकर सत्य प्रकाश अग्रवाल को दिया गया था। जिसके बाद सत्यप्रकाश अग्रवाल लगातार तीन बार मेरठ कैंट से विधायक चुने गए थे। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्यप्रकाश अग्रवाल ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। जिसके बाद पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को टिकट दिया था। जिस पर अमित अग्रवाल ने भारी मतों से मेरठ कैंट विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts