हिन्दू धर्म का कर्ता-धर्ता अपने आपको कोई नही कह सकता, हिन्दू धर्म व्यापक हैः सलमान खुर्शीद

 
मेरठ।  मेरठ पहुंचे कांग्रेस के बड़े नेता सलमान ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सभ्यता और देश की सोच है कि हम अपने बच्चों का नाम राम रखते है, जबकि आपने रहीम नाम नहीं सुना। जिससे अच्छे काम की अपेक्षा की जायें, जो सही राह दिखाये, वही नाम हम चुनते और रखते है। लोग राम क्यों कहते है, जब हम किसी के आधार में होते है उसे भगवान कहते है। राम आस्था है, विश्वास और आराध्य है। हिन्दू धर्म का कर्ता-धर्ता अपने आपको कोई नही कह सकता, हिन्दू धर्म व्यापक है।
सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हिन्दुत्व कांग्रेस के लिए चुनौती है। यदि नफरत है तो उसे हम समाप्त और दूर करेंगे। देश में गंगा जुमना तहजीब है। संकट मोचक जहां होगे वहां उनको आशीर्वाद मिलेगा। जहां राहुल नहीं पहुंचेंगे वहां उनके कार्यकर्ता पहुंच जायेंगे। सलमान ने आगे कहा कि क्या मैं अपने नेता की तारीफ नही कर सकता हूं, राहुल जी के लिए कुछ कहने से पहले नागपुर से फोन करके पूछना पड़ेगा। देश प्रेम और मोहब्बत से चलेगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts