पुलिस मुठभेड में तीन गोतस्कार गिरफ्तार , सात हुए फरार
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 6 बजे गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में गौ तस्कर क़े पैर मे गोली लगने से घायल हो गए वहीं अन्य गौ तस्कर जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया है यह गौ तस्कर गिरोह बनाकर अपने साथियों के साथ गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे थे गोकशी की घटनाओं में फरार चल रहे थे जिस पर अलग.अलग थानों में मुकदमे भी दर्ज है आरोपी के पास से दो तमंचा कारतूस चार छुरा व अन्य सामान बरामद किया गया है।
इंस्पेक्टर सरधना जितेंद्र कुमार ने बताया कि टीम के साथ घेराबंदी की पुलिस से घिरता देख गो तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में गौ तस्कर आसिफ पुत्र उमर निवासी खिरवा जलालपुर ,नाजार पुत्र कलुआ गांव टेहरकी, आस मोहम्मद पुत्र खान मोहम्मद निवासी समर गार्डन घायल हो गये ।  पुलिस ने बताया कि इनके पास से दो तमंचा और जिंदा कारतूस, चार छूरे छ रस्से,गाय बांधने के एक छोटा हाथी दो मोटरसाइकिल एक गमछा भगवा रंग बरामद किया है।
वहीं इस मुठभेड़ के दौरान रिहान पुत्र शकील निवासी खिरवा जलालपुर,शहजाद पुत्र नवाब, नौशाद पुत्र नवाब, आजाद पुत्र नवाब, बिल्लू पुत्र कदीर, पप्पू पुत्र हकी मुल्ला, आस मोहम्मद पुत्र उमर निवासी खिरवा जलालपुर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस इनकी तलाश के लिए लगातार जंगल में कांबिंग कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts