पुलिस की करतूत
सिपाहियों ने बेचे थाने के बाहर खड़ी कार के पुर्जेथाना टीपी नगर का सिपाही, हेड.मोहर्रिर सस्पेंड
मेरठ ।वाहनों का कमेला सोतीगंज बंद हुआ तो थानों के बाहर वाहनों को काटकर पार्ट्स बेचने का खेल शुरू हो गया। थाने के बाहर सोतीगंज के खेल को पुलिस विभाग के सिपाही ही अंजाम दे रहे हैं। थाना टीपीनगर के 2 सिपाहियों ने थाने के बाहर खड़ी कार के पार्ट्स बेच दिए। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
टीपी नगर थाने के बाहर आई.10 कार खड़ी थी। थाने के हेड मोहर्रिर और सिपाही ने मिलकर इस कार का साउंड सिस्टम, स्पीकर, दरवाजा सहित अन्य पार्ट्स निकाला और चुपचाप बेच दिया। अफसरों को गुमराह करने के लिए इसे चोरी बता दी। लेकिन जांच में पुलिसकर्मियों की सच्चाई सामने आ गई।
थाने के बाहर खड़ी कार के पार्ट्स निकालकर बेचने के खेल को निर्मल सिपाही, हेड मोहर्रिर रविंद्र ने रचा। दोनों ने मिलकर मिस्त्री शोएब निवासी नूरनगर और उबैर हसन निवासी खतौली मुजफ्फरनगर को फोन करके देर रात थाने बुलाया। मिस्त्री ने कार का दरवाजा और पार्ट्स खोले।उक्त कार को 2019 में गाड़ियों के फर्जी फ ाइनेंस कराने वाले गैंग से जब्त की थी।
रविवार को कार का दरवाजा गायब होने पर हल्ला मचा। तो जांच में सारा मामला सामने आया कि इसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल है। सीओ ने तुरंत दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एसएसपी से की। एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया गया। मिस्त्रीयों ने यह भी बताया कि तय हुआ था कि नया दरवाजा निकालर कोई कबाड़ दरवाजा कार में लगा देना। यह भी था कि कार का सौदा लिसाड़ीगेट के एक युवक से 35हजार रुप में तय हुआ था।
सीओ ब्रहमपुरी के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार देर रात कार का दरवाजा उतारकर ले जाने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी शोएब निवासी नूरनगर और उबैर हसन निवासी खतौली मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार का गेट साउंड सिस्टम मिला है। दोनों ने पुलिस को बताया कि सिपाहियों ने ही उन्हें यहां बुलाकर कार के सामान का सौदा किया था। कार का दरवाजा खुलवाया था।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्मल सिपाही, हेड मोहर्रिर रविंद्र को निलंबित कर दिया है। दोषी मिलने पर पुलिस उनको भी मुकदमे में आरोपी बनाएगी।


No comments:
Post a Comment