बैंडबाजे पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन 

प्रो वीसी के वेतन घोटाले पर भड़के छात्र, बोले प्रो ण्वीसी से हो रिकवरी
मेरठ।चौधरी चरण सिंह विवि के छात्रों ने बैंडबाजे और ढोल बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को विवि गेट पर सारे छात्र इकट्ठा हुए। इसके बाद कुलपति कार्यालय पहुंचे। जहां छात्रों ने हंगामा प्रदर्शन किया। छात्रों का यह प्रदर्शन विवि की प्रो वीसी रहीं प्रो. वाई विमला को मानक से अधिक वेतन देने पर था।
छात्र बैंड और ढोल पर प्रदर्शन करने निकले। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। छात्रों ने कहा कि प्रो. वीसी ने गलत तरीके से विवि से मानदेय लिया। सरकारी धन का दुरुपयोग भ्रष्टाचार है। इसकी रिकवरी होना चाहिए।
्र छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन किस प्रकार भ्रष्टाचार करता है यह देखा जाए। इसके बाद छात्र कुलपति कार्यालय पहुंचे जहां सुरक्षाकर्मियों द्वारा कार्यालय का गेट बंद करने के कारण छात्रों ने अपना ज्ञापन कुलपति कार्यालय के गेट पर चस्पा किया। जिसमें छात्रों ने अवैध मानदेय लेने वाली पूर्व प्रति कुलपति और इस भ्रष्टाचार में सम्मिलित सभी लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की है।  प्रदर्शन करने वालो में अक्षय बैंसला, अंकित भड़ाना भडोली, दक्ष पुरी, विशाल बैशौया, योगेश, सनी, तुषार, सौरव आदि छात्र मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts