बीच सड़क युवक पर बरसाई गोलियां

कपड़ा शोरूम में छिपकर बचाई जान, 6 संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही
मेरठ । थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के  पिलोखडी रोड पर बीती रात हमलावरों ने युवक पर गोलियां बरसाई। युवक ने कपड़े के शोरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। वहां भी हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमला क्यों हुआघ् पुलिस अभी तक इस कारण का पता नहीं लगा पाई है। वहीं 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 समर गार्डन निवासी सिराजुद्दीन अपनी कार से जा रहे थे। वो दोस्तों के साथ गाजियाबाद के लिए निकले थे। तभी पिलोखड़ी रोड के पास 6 युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने सिराजुद्दीन के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए युवक एक कपड़े के शोरूम में जा घुसा। तो हमलावरों ने शोरूम में भी गोलियां बरसा दी। गोली लगने से शोरूम के शीशे टूट गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने सिराजुद्दीन को जान से मारने की धमकी दी। वहीं युवक के शोरूम में घुसने से दुकान मालिक इमरान, पार्टनर हाजी मुन्ना किसी तरह बाल.बाल बचे। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts