छात्रों के व्यक्तित्व में मानवीय मूल्यों का समावेश होना चाहिए

- आईआईएमटी विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मूल्य शिक्षा प्रकोष्ठ (वैल्यू एजुकेशन सेल) की ओर से ‘सार्वभौमिक मानवीय मूल्य और पेशेवर नैतिकता’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डॉ. दीपा शर्मा, मुख्य वक्ता डॉ. विकास शर्मा प्रमुख अंग्रेजी विभाग सीसीएस विश्वविद्यालय, कुलसचिव डॉ. वीपी राकेश, डॉ. सुभाष गौतम डीन एसओएएच/अध्यक्ष वैल्यू एजुकेशन सेल और आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ के विभिन्न स्कूलों के डीन द्वारा द्वारा किया गया। 
पहले सत्र के दौरान, मुख्य वक्ता डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि हमारे छात्रों के व्यक्तित्व में मानवीय मूल्यों का समावेश होना चाहिए जो मूल्य शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है। डॉ. वीपी राकेश ने मानवीय मूल्यों के साथ-साथ व्यावसायिक नैतिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सुभाष गौतम ने यूनिवर्सल यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स के विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिया। प्रथम सत्र के अंत में कुलपति प्रो. (डॉ.) दीपा शर्मा ने अपने अमूल्य सम्बोधन एवं आशीर्वाद से सभी को बधाई एवं प्रेरणा दी। उन्होंने नवगठित मूल्य शिक्षा सेल द्वारा की गई पहल की भी सराहना की।
द्वितीय सत्र में अध्यक्ष के रूप में डॉ. शुभा द्विवेदी, प्रमुख, जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने विषय विशेषज्ञ के रूप में पाठ्यक्रम की सामग्री को साझा किया। अंत में, मुख्य वक्ता के रूप में अंग्रेजी केआईईटी गाजियाबाद के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विपिन कुमार त्यागी ने सभी विषयों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. फरहा हाशमी ने किया। डॉ. अतीक-उर-रहमान, एचओडी, एसओएएच और डॉ. पूनम शर्मा, हिंदी की सहायक प्राध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts