मेरठ एसटीएफ ने हाईकोर्ट गु्रप सी की परीक्षा के तीन सॉल्वर को दबोचा
मेरठ । हाईकोर्ट गु्रप सी की परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले 3 सॉल्वरों को मेरठ एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार किया।तीनों को एसटीएफ ने न्यू आगरा क्षेत्र के जिमकार्बेट पब्लिक स्कूल से गिरफ्तार किया।पकड़े गए तीनों आरोपियों में से एक शिक्षक है। पूछताछ में टीचर ने बताया कि उसने 3 लाख रुपए में हाईकोर्ट गु्रप सी की परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था। पुलिस ने आरोपी और परीक्षार्थी के खिलाफ परीक्षा अधिनियम और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि हाईकोर्ट ग्रुप सी की जूनियर असिस्टेंट और पेड अप्रेंटिस की परीक्षा हो रही है। ऐसे मे ंपुलिस को सूचना मिली थी कि आरके पुरम अगारा के जिम कार्बेट पब्लिक स्कूल में नकल हो रही है। परीक्षाथी बिजनौर के मलकपुर देहरी नगीना निवासी विकास राठी की जगह सॉल्वर कुलदीप शर्मा निवासी पापरी नगर मनसुखपुरा आगरा जो शिक्षक है वो परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में उसके सॉल्वर होने की पुष्टि हो गई। ये गैंग पहले भी कुछ परीक्षाओं में गड़बड़ी करा चुका है।
पकड़े गए तीनों आरोपियों में एक टीचर है। जो आगरा का रहने वाला है इसका नाम कुलदीप है। वहीं टीम ने बंटी सिंह निवासी एत्मादपुर आगरा और अरुण निवासी कन्यान कांधला शामली को पकड़ा है। ये तीनों ही परीक्षा में गड़बड़ी को अंजाम दे रहे थे। बिजनौर, नगीना के रहने वाले परीक्षार्थी विकास की जगह आगरा का टीचर कुलदीप पेपर दे रहा था। इसी ने परीक्षा मे ंपास कराने का ठेका लिया था। पुलिस ने ठेकेदार कुलदीप और नकल गैंग के सरगना बंटी और अरुण को भी पकड़ा है।
एसटीएफ ने इन आरोपियों के पास से एडमिट कार्ड, तीन फोन, बाइक और एक हजार रुपए मिले हैं। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के जरिए पुलिस इस पूरे सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


No comments:
Post a Comment