डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर व आसपास रखें साफ सफाई :जिलाधिकारी


जिलाधिकारी ने मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए जन जागरूकता रथ को किया रवाना


 मेरठ, 19 दिसम्बर 2022। गोदरेज समूह एवं फेमिली हेल्थ इंडिया की ओर से संचालित एम्बेड परियोजना जनपद में पिछले तीन माह से दो सौ बस्तियों में स्वस्थ्य विभाग के सहयोग से कार्य कर रही है, जिसका उद्देश्य मच्छर जनित बीमारियों के उन्मूलन में सहयोग करना है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से इस कार्यक्रम के तहत एक जनजागरूकता रथ को जिलाधिकारी दीपक मीणा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 18 दिनों तक मेरठ जनपद की दो सौ बस्तियों में जाकर समुदाय को मच्छरों से होने वाले रोगों और उनसे बचने के उपायों के बारे में जानकारी देगा एवं जागरूक करेगा गीतों व पोस्टर्स के माध्यम से लोगों को मच्छरों से होने वाले रोगों के लक्षण व बचाव के सन्देश दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया - पूरी दुनिया में हर साल मलेरिया से लगभग छ: लाख से ज्यादा मौतें होती हैं।  डेंगू और मलेरिया दोनों जानलेवा बीमारिया हैं पांच वर्ष से कम बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इससे सबसे अधिक खतरा रहता है। हम मच्छर की प्रजाति को ख़त्म नहीं कर सकते पर अपने घर व आस पास की साफ़ सफाई करके इसे कम कर सकते हैं। मच्छर के काटने से खुद को बचा सकते हैं जिलाधिकारी  ने जनमानस से आग्रह किया है कि सभी लोग मच्छरदानी काज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी  ने बताया- इस वर्ष लगभग तीन सौ पचास डेंगू के केस मेरठ जनपद में पाए गए हैं इसकी रोकथाम के लिए स्वस्थ्य विभाग की ओर से सजगता के साथ उचित कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरो में कही भी पानी न जमा होने दें, फ्रिज के पीछे ट्रे को एक सप्ताह में चेक करते रहें व पीने के पानी को ढक कर रखें।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश  ने बताया - अपने आस पास रुके हुए पानी में मोबिल ऑयल डालकर मच्छर के लार्वा को नष्ट किया जा सकता है।सभी लोग अपने घरों में रखे गमलों में पानी इकट्ठा न होने दे। उसमे मच्छर का लार्वा जन्म ले सकता है और मलेरिया व डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है।
इस अवसर पर नगर मलेरिया अधिकारी,समस्त मलेरिया इंस्पेक्टर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम और उनके कर्मचारी व एम्बेड परियोजना के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts