गर्भनिरोधक साधनों को जन समुदाय तक पहुंचाने के लिये केमिस्ट एसोसिएशन से मांगा सहयोग
परिवार नियोजन परड्रग एडं कमिस्ट एसोसिएशन के साथ कार्यशाला का आयोजन
मेरठ, 19 दिसम्बर 2022। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) इंडिया नेसोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष शर्मा की अध्यक्षता व महामंत्री रजनीश कौशल और अध्यक्ष नरेश गुप्ता के सहयोग से परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया।कार्यशाला में संस्था की ओर से जनपद में गर्भनिरोधक साधनों को जन समुदाय तक पहुचाने में केमिस्ट एसोसिएशन से सहयोग की अपेक्षा की गयी। इस पर मेरठ ड्रग एडं कमिस्ट एसोसिएशन की ओर से महामंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही किशोरावस्था में गर्भनिरोधक साधन अपनाने तथा उनकी जानकारी रखने में आने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा की गयी। जनपद में गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग में जितना निजी अस्पतालों का योगदान है उतना ही पब्लिक फार्मेसी के द्वारा भी दिया जाए तो जनपद का हेल्थ इंडिकेटर और बेहतर किया जा सकता है। औषधि निरीक्षक प्रियंका चौधरी ने आश्वासन दिया की फार्मेसी द्वारा दिया जाने वाला रिकॉर्ड प्रतिमाह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।
पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया मेरठ की ओर से कोमल घई ने बताया - परिवार नियोजन में केमिस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने बताया अधिकतर मरीज मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए हर समुदाय के लोग आते हैं। ऐसे में उनको परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाए तो इसके बेहतर परिणाम आ सकते है। सरकार का फोकस भी परिवार नियोजन पर है।
कार्यशाला में औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा, प्रियंका चौधरी, और पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया मेरठ की ओर से कोमल घई और जिला मेरठ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश गुप्ता महामंत्री रजनीश कौशल उपाध्यक्ष ललित गोयल योगेंद्र प्रधान सुनील अग्रवाल कमल बंसल सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारियों ने भाग लिया।


No comments:
Post a Comment