जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर  लैंगिक समानता जन जागरूकता रैली को किया रवाना  

सक्षम राष्ट्र निर्माण तभी संभव जब न हो लैंगिक भेदभाव : दीपक मीणा

मेरठ, 19 दिसम्बर 2022।लैंगिक समानता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों में जागरूकता लाए जाने के लिए सोमवार को  रैली का आयोजन किया गया। लैंगिक समानता जन जागरूकता रैली को जिलाधिकारी  दीपक मीणा ने झंडी दिखाकर सर्किट हाउस से रवाना किया ।


 जागरूकता रैली में एनसीसी कैडेट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली छात्र छात्राओं ने लड़की लड़का एक समान तभी बनेगा भारत महान उद्घोष के साथ जागरूकता लाने का संदेश दिया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा -समाज एवं देश के विकास में  समाज के प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी भी राष्ट्र को यदि विकास की ऊंचाइयों तक ले जाना है तो प्रत्येक लैंगिक समूह में भेदभाव किए बिना समानता के साथ आगे बढ़ना होगा। सतत सामाजिक, आर्थिक एवं व्यक्तित्व के विकास तथा सक्षम राष्ट्र निर्माण के लिए हमें लैंगिक भेदभाव किए बिना आगे बढ़ना है।लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध सरकार द्वारा शुरू किए गए जेंडर इक्वलिटी अभियान में जनपद के समस्त नागरिकों को अपना सहयोग  करना है। लैंगिक समानता जागरूकता रैली सर्किट हाउस शुरू हुई और विकास भवन में समापन हुआ।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, जिला विकास अधिकारी तथा डीआईओएस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts