पंचायत में पक्षों में चले लात घूसे 

 एक दूसरे को दौडा -दौडा कर पीटा , झगडे में एक दर्जन घायल 

मेरठ। थाना लिसाडी गेट फसादों को जड बनता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद आम हो गया है। ऐसा ही नजारा समर गार्डन में उस समय देखने को मिला। जब घरेलू विवाद को सुलझाने के लिये पंचायत में दोनो पक्षों में जमकर लात घूसे चले। इस मारपीट में एक दर्जन से अधिक मायका व सुसराल पक्ष के लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया। वही पुलिस ने इस मामले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

मामला थाना क्षेत्र के समर गार्डन का है। जहां  पति,पत्नी का विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बैठी थी। परतापुर के डूंगरावली गांव के रहने वाले इस्लाम की बेटी आसमां की शादी 5 साल पहले समर गार्डन साठ फुटा निवासी बिलाल से हुई थी। पिछले 8 महीने से आसमां, बिलाल में अनबन चल रही थी। अनबन इतनी बढ़ी कि बिलाल ने आसमां के साथ ससुराल में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आसमां ससुराल से निकलकर मायके में आकर रहने लगी। इस बीच दोनों परिवारों ने कई बार पति, पत्नी में समझौता कराने का प्रयास किया। मगर हर कोशिश नाकाम रही। मंगलवार को पंचायत में समझौता कराने की बात पर दोनों परिवार मिले, लेकिन कहानी उलटी हो गई। सुलह की बजाय विवाद बढ़ गया।

पंचायत में आसमां पक्ष ने पति, पत्नी में कलह का कारण आसमां के शौहर बिलाल का अफेयर बताया। कहा कि बिलाल का एक महिला से चक्कर चल रहा है। बिलाल शादी के बाद भी उस महिला से मिलता है। 8 महीने पहले आसमां ने बिलाल के मोबाइल में दोनों लोगों के गलत फोटो देख लिए थे। वहीं से पति, पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। आसमां ने बिलाल से कहा कि उस महिला को छोड़कर गृहस्थी में ध्यान दे। वो उसे कुछ नहीं कहेगी, लेकिन बिलाल नहीं माना। इसी बीच सुलह को बुलाई पंचायत में दोनों पक्ष सरे बाजार भिड़ गई।  जिसमें आसमां का पिता इस्लाम और उसके साथ आए दिलशाद, नजमू, इरशाद, आसिफ और मंगत, वहीं दूसरे पक्ष से बिलाल, अनीस, नईम, अनस और जुबेर सहित मोहल्ले के ही रहने वाले वहाब और राहुल घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे। जहां हंगामा करते हुए दोनों पक्ष के लोग थाने के बाहर ही भिड़ गए वहीं पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने एक.दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts