सर्वश्रेष्ठ बच्चों को  मिले  उपहार-  बेटियाँ फाउंडेशन

Meerut|अम्बेडकर शिक्षा सदन में मनाया उत्सव,बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है उन्हें हर अच्छे कार्य से अवगत कराना l हर साल से चले आ रहे 25 दिसम्बर के सेलिब्रेशन का मह्त्व बताया संस्था अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने बताया कि इस दिन इक उदार व्यक्ति ने गरीब लोगों की मदद करने की ठानी उसने जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए इस दिन को चुना l पेड़ों के  सरंक्षण के  बारे मे  बताया यदि  पर्यावरण सही होगा  तभी हम सब स्वस्थ  होंगे  और इस  धरती पर  खडे होकर  अच्छे अच्छे कार्य करेंगे l बेटियाँ फाउंडेशन ने आज अम्बेडकर शिक्षा सदन मेरठ छोटी क्लास के बच्चों के बीच समय बिताया l उपाध्यक्ष डॉ क्षमा चौहान नें उनके साथ गेम्स, सिंगिंग, आदि मनोरंजन किया और सभी बच्चों को ढेर सारे उपहार भी दिये बच्चों ने  अपनी अपनी प्रस्तुति देकर आने वाले 2023 नए साल  का स्वागत किया कुसुम मित्तल ने सर्वश्रेष्ठ बच्चों को  गर्म  सूट  पहनाए l दीप्ति उषा ने बच्चों को एक  संदेश भी दिया  कि यदि आप हर  जरूरतमंद की मदद करने की  कोशिश करेंगे और हर बुराई से  दूर  रहेंगे तो  आप भी एक अच्छे इंसान  बन जाएंगे अंत  में  सभी  को खिलौने,  कपड़े  व खाने का  सामान दिया l इस अवसर पर सुधा अरोड़ा, अर्चना,  शिवकुमारी, विनीता, क्षेत्रीय पल्लवपुरम अध्यक्ष बबीता का योगदान रहा l संस्था ने अरोड़ा परिवार व लक्ष्मी स्टोर  का भरपूर सहयोग देने पर आभार व्यक्त  किया|

No comments:

Post a Comment

Popular Posts