बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज जेल से आया बाहर

- 19 साल से नेपाल में काट रहा था सजा
नई दिल्ली (एजेंसी)।
फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज नेपाल की सेंट्रल जेल से शुक्रवार को रिहा हो गया। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उम्र के आधार पर उसकी रिहाई का आदेश दिया। वह 2003 से 2 अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में नेपाल की जेल में था।
गौरतलब है कि चार्ल्स शोभराज को नेपाल की अदालत ने 2003 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने उसे बढ़ती उम्र के मद्देनजर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही रिहाई के 15 दिन के अंदर शोभराज को उसके देश फ्रांस भेजने का भी आदेश है। शोभराज को दो मर्डर केसों में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। उसको 'बिकिनी किलर' नाम से भी जाना जाता है। वह 2003 में काठमांडू से गिरफ्तार किया गया था। चार्ल्स शोभराज दर्जनों हत्याओं, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts