हार्ट अटैक से बसपा नेता  दिलशाद शौकत का निधन

25 दिन पहले सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराए गए थे
मेरठ। यूपी के विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे 37 वर्षीय दिलशाद शौकत की मंगलवार को दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। उन्हें 25 दिन पहले सांस लेने में परेशानी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलशाद वर्तमान में वार्ड ७६ से पार्षद थे। शौकाकुल माहौल में उनके जनाजे को मंगलवार रात 8 बजे उन्हें सुपुर्द.ए.खाक किया।
दिलशाद परिजनों ने बताया कि दिलशाद घर पर आराम कर रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें सुशीला जसवंत राय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिलशाद शौकत अपने परिवार के साथ श्याम नगर 20 फुटा में रहता थे। दिलशाद यहीं वार्ड 76 से वर्तमान पार्षद भी थे। दिलशाद ने बसपा के टिकट पर 14 फरवरी 2022 को शहर विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ा था। हालांकि इस दौरान उनकी हार हो गई थी। और शहर सीट से समाजवादी पार्टी के रफीक अंसारी की जीत हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts