रेलवे पर भी कोहरे की मार

250 से अधिक ट्रेनें रद्द, कई चल रहीं लेट
नई दिल्ली (एजेंसी)।
उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकतर राज्य कोहरे की मार झेल रहे हैं। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। सबसे अधिक बुरा असर रेलवे पर पड़ रहा है। भारतीय रेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज यानी बुधवार को 250 से अधिक ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। जिसके चलते लोगों को प्रस्थान-आगमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऑनलाइन चेक करें ट्रेन स्टेटस
अगर आज आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको घर से स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए। यात्री ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts