दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में चल रही शीतलहर लोगों को मनाली की ठंड की याद दिलाने लगी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है और दिल्ली में तो यह 4 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। आइए 10 प्वाइंट में जानें ठंड का ताजा अपडेट।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही राजधानी दिल्ली में सुबह से ही कोहरा छाया है और शीतलहर भी ठंड बढ़ाने का काम कर रही है। दिल्ली-एनसीआर में इसके चलते आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों तक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाने वाला है।
पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली के साथ उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में अगले 2 दिनों तक शीतलहर की संभावना जताई गई है। गुजरात में भी ठंड बढ़ने की चेतावनी दे दी गई है। राज्य के सौराष्ट्र और कच्छ जिले में अगले 24 घंटों में शीतलहर चलेगी।
राजस्थान में भी लगातार ठंड बढ़ रही है। चूरू में जहां न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं माउंट आबू में तो तापमान गिरने के चलते वाहनों पर बर्फ की परत जमने लगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts