नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

- व्यापारियों ने लगाया भेदभाव का आरोप

चिरैयाकोट(मऊ)।
स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भेदभाव करने का आरोप लगाकर इसे बंद करने की मांग की जा रही है। खासतौर से व्यापारियों ने इस अभियान पर भेजभाव करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन द्वारा आज अचानक बाजार की त्रिमुहानी थाना गेट से लेकर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तक व चौक से लेकर मुहम्दाबाद रोड पर नगर पंचायत कार्यालय तक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई की गई। इसके तहत कुछ चिन्हित लोगों को ज्यादा निशाना बनाया गया तथा कई व्यवसाइयो का मानना है की नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इस पूरी प्रक्रिया में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया गया है। जो लोग दुकानदार चेयरमैन के पक्ष में नहीं है खासकर उन्हीं लोगों को निशाना बनाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर उनको ही नुकसान पहुंचाया गया है जबकि चेयरमैन के करीबियों का कोई अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
 इस कड़ी में खुद चेयरमैन का बाजार में स्थित  मकान बना हुआ है जहां पर सड़क की हद में सीढ़ी का निर्माण किया गया है। जिसे नगर पंचायत के कर्मचारियों ने नजर अंदाज़ करते हुए  आगे बढ़ गये।
लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर अतिक्रमण हटाओं अभियान में इसी तरह से भेदभाव किया जाता रहा तो वो लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
इस संबंध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को थाना परिसर में आजमगढ़ मंडल परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार द्वारा यह आदेश दिया था कि नगर पंचायत क्षेत्र में काफी अतिक्रमण है। उसी आदेश के परिप्रेक्ष्य में यह कार्रवाई की गई है।
यह अभियान उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव तथा क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, एसआई कमला प्रसाद पटेल तथा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ महिला पुलिस कांस्टेबल तथा नगर पंचायत प्रशासन के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts