होलिस्टिक हेल्थ के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


मेरठ।
 स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज के प्रांगण में वेलनेस सेंटर द्वारा होलिस्टिक हेल्थ के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर होलिस्टिक हेल्थ के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एग्रो एक्सपो 2022 में प्रतिभाग करने जा रहे बाइक राइडर के दल का स्वागत किया गया। दिल्ली के अक्षरधाम से ऋषिकेश के स्वामी नारायण आश्रम तक बाइक पर सवार होकर होलिस्टिक हेल्थ के प्रति जागरूकता संदेश दे रहे सभी राइडर का सुभारती परिसर में गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

सुभारती विवि के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल ने बाइक राइडर का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य ही सफल जीवन की कुंजी है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तनाव मुक्त करने एवं उन्हें सही सुझाव देने तथा कैरियर संबंधी या पारिवारिक व मानसिक समस्या सहित तमाम समस्याओं का निवारण वेलनेस सेंटर द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वेलनेस सेन्टर के अंतर्गत सुभारती मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसन विभाग एवं नेचुरोपैथी कॉलेज के विशेषज्ञों द्वारा लोगों को तनाव से छुटकारा दिलाने हेतु विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होलिस्टिक हेल्थ के निदेशक डा. विनोद कश्यप ने होलिस्टिक हैल्थ के विषय में सभी का ज्ञान वर्धन किया। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

सुभारती वेलनेस सेंटर के अध्यक्ष डॉ. राहुल बंसल ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा से ही पूरे विश्व का कल्याण संभव है। उन्होंने विशेष बताया कि सुभारती मेडिकल कॉलेज द्वारा होलिस्टिक हेल्थ के प्रति समाज में जागरूकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि वेलनेस सेंटर द्वारा होलिस्टिक हेल्थ के प्रति विस्तृत रूप से विशेषज्ञों द्वारा कार्य करके सभी का मार्गदर्शन किया जा रहा है।

इंडियन मार्शल स्क्वायड के पदाधिकारी भानू प्रताप एवं दीक्षित द्वारा बाइक राइडर के दल को यातायात एवं सुरक्षा सम्बंधी मार्ग दर्शन किया गया।
 
इस अवसर पर डा. सरताज अहमद, प्रशासनिक अधिकारी हर्षवर्धन कौशिक, डा. रिजुल रंजन आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts