कर्ज में डूबे कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव

मेरठ। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मेजर ध्यानचंद नगर में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त टीपी नगर निवासी युवक के रूप में की। साथ ही परिजनों ने बताया कि युवक कर्ज तले दबा हुआ था। जिसके चलते परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
 टीपी नगर क्षेत्र की नई बस्ती का रहने वाला विपिन पुत्र महेंद्र ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मेजर ध्यानचंद नगर में पल्लव गोयल फर्म में काम करता था। बताया गया कि पल्लव गोयल फर्म में लोअर बनाकर एक्सपोर्ट किए जाते हैं। विपिन भी लोअर की सिलाई का काम करता था। विपिन के बड़े भाई बाबूराम के अनुसार, शुक्रवार की सुबह विपिन काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
वहीं परिजनों ने बताया कि विपिन के ऊपर कई लोगों का कर्जा था, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। परिजनों ने युवक द्वारा खुदकुशी की आशंका जताई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts