देशी नस्ल की गायों की सुरक्षा की जरूरतः सीएम योगी

 कृष्ण बलराम मंदिर का किया लोकार्पण

मथुरा।
श्रीकृष्ण बलराम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरूआत हरेकृष्ण महामंत्र से की। वे बोले, गुरुकुल आकर अच्छा लगा। यहां कण- कण में भगवान बांकेबिहारी का वास है। ये बड़ी उपलब्धि है कि कृष्ण बलराम मंदिर के साथ साथ डेयरी प्लांट का भी उदघाटन हुआ है।
सीएम ने आगे कहा कि इस्कॉन की स्थापना प्रभुपाद ने की थी। वे सन्यासी थे। हरे कृष्ण मूवमेंट से सनातन संस्कृति का प्रचार किया। अपने गुरु के आदेश पर दुनिया में कृष्ण भक्ति आंदोलन को फैलाया। श्रीमद्भागवत गीता और श्रीकृष्ण की लीला, उनकी भक्ति का प्रचार किया। आज करोड़ाें अनुयायी भक्ति की बड़ी ताकत से जुड़े हैं। प्रभुपाद ने 108 मंदिर बनाए थे और आज हजारों मंदिर बने हैं। ये मंदिर दुनिया भर में श्रीकृष्ण की भक्ति का प्रचर प्रासार कर रहे हैं। मंदिर में कृष्ण बलराम की प्रतिमा के साथ दुग्ध प्लांट है। उन्नत गोवंश गोशाला में मौजूद हैं। हमे भारतीय नस्ल की उन्नत गोवंश के लिए कार्य करना है। वेटेरिनरी विवि में ये काम हो रहा है। आज गाय निराश्रित सड़कों पर घूमती हैं। कई बार ये दंगों का कारण बनती हैं। सरकार ने अनेक योजना चलाई हैं। 9 लाख से अधिक गोवंश की देखभाल सरकार कर रही है। भारतीय नस्ल के गोवंश सुरक्षित रहें इसके प्रयास किये जा रहे हैं।
बता दें कि भक्ति वेदांत गुरुकुल व इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थित भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के मंदिर का सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकार्पण किया है। उनके साथ सांसद हेमामालिनी भी उपस्थित रहीं।
सीएम ने बनाया उत्तम प्रदेशः हेमा मालिनी
कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरूआत सांसद हेमामालिनी ने राधे राधे और हरे कृष्ण महामंत्र के जाप के साथ की। सांसद ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। भारत का नया निर्माण हो रहा है। महिला सुरक्षा और गरीबों के हित के लिए कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सनातन संस्कृति की स्थापना में बहुत योगदान दिया है। मथुरा- वृंदावन में विकास हो रहा है। जल्द ही यमुना शुद्धिकरण का काम शुरू होगा।
बिहारी जी मंदिर में अव्यवस्थाओं पर नाराज हुए सीएम
दो दिवसीय प्रवास पर मंगलवार शाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांकेबिहारी मंदिर और प्रस्तावित गलियारे पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। अधिकारियों से कहा कि मंदिर में व्यवस्था ठीक से नहीं बन पा रही है। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसके लिए जल्द व्यवस्था सुधार लें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts