यमुनोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार

हादसे में पांच लोगों की हुई मौत, एक घायल

उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, सभी स्‍थानीय निवासी हैं। उत्‍तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। छह महीने के अंतराल में यह चौथी घटना है। इनमें 77 की मौत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक मह‍िला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।
यह घटना ओवरस्पीड के कारण बताई जा रही है। जिस स्थान पर घटना हुई है उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी है और आलवेदर के तहत उस स्थान पर निर्माण हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts