डिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन

अखिलेश संग परिवार के अन्य लोग रहे साथ

मैनपुरी।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। डिंपल यादव सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन किया।
डिंपल यादव के साथ प्रस्तावक के रूप में पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, एएच हाशमी, रामनारायण बाथम, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य भी गए। सुरक्षा के चलते अखिलेश यादव की गाड़ी को बैरियर पर ही रोक लिया गया। उनके सुरक्षा गार्डों को भी नामांकन कक्ष तक नहीं जाने दिया गया।
नामांकन के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये नेताजी की यादों का चुनाव है। इसमें अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। वहीं शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने साथ न आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि  नामांकन सादगी से करने आए थे। हम सब साथ हैं।
सैफई में रविवार को अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं तक मंथन कर रणनीति तैयार की। मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव में पांच दिसंबर को मतदान होना है। इस पर सपा ने मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव का प्रत्याशी घोषित किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts