सीवी आनंद ने राज्यपाल के रूप में ली शपथ

कोलकाता (एजेंसी)।
डॉ. सीवी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के तौर पर बुधवार सुबह शपथ ली। राजभवन में कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने उन्हें पद एवं गोपनीयता शपथ दिलायी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य सरकार के मंत्री और विधायकों के अलावा पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी तथा उनकी पत्नी उपस्थिति थे।
शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री बनर्जी, राज्य सरकार के मंत्रियों और माकपा, कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नीली हांडी में रसगुल्ला उपहार के तौर पर दिया और आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करेगी।
आनंद बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में नामित किया था। वर्ष 2011 में सेवानिवृत्ति के बाद आनंद बोस कोलकाता में राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रशासक के रूप में काम कर चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts