केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

नई दिल्ली के लिए 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

सहारनपुर से चलेगी संगम, देश के 200 स्‍टेशन बनेंगे वर्ल्‍ड क्‍लास


सहारनपुर।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए आर्किटेक्ट का चयन कर लिया गया है। साथ ही सहारनपुर-नई दिल्ली के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन जल्द दौड़ेंगी।
मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव ने सबसे पहले गुरु परब पर गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद जैन बाग के जैन मंदिर में पूजा-अर्चना कर यहां से वह रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पहुंचे। यहां खलासी लाइन से ढमोला नदी तक ड्रेन निर्माण के कार्यों का भूमि पूजन किया। उसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय बनने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए आर्किटेक्ट का चयन कर लिया गया। उन्होंने बताया कि खलासी लाइन में पानी की निकासी की बड़ी समस्या थी। यहां साढ़े छह करोड़ की लागत से नाला बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य अगले छह से आठ महीने में पूरा हो जाएगा।
इसी तरह टीटू कॉलोनी में एक पार्क बनेगा। जिसकी साफ-सफाई शुरू हो गई। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर लगाए जाएंगे। लकड़ी पुल को अत्याधुनिक एफओबी बनाया जाएगा इसके लिए साढ़े सात करोड रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। उन्होंने संगम एक्सप्रेस को सहारनपुर तक विस्तार करने के भी संकेत दिए। कार मेमू शेड का निर्माण 30 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
मेरठ- हस्तिनापुर- बिजनौर की डीपीआर जल्द बनेगी
रेल मंत्री ने बताया कि कि मेरठ हस्तिनापुर बिजनौर रेलवे मार्ग का सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब इसकी डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। 6 महीने में डीपीआर का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts