पथ संचालक के बाद किया शस्त्र पूजन

रोहटा। विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रोहटा, प्रखंड सरधना के तत्वावधान में रासना स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह जिला संघ चालक धर्म सिंह ने अपने संबोधन में संघ की स्थापना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया, विजयदशमी के दिन का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व हैं। आज ही के दिन भगवान राम ने रावण पर विजय पाई थी। नवरात्र के समापन का भी दिन हैं। इसके अतिरिक्त आज ही के दिन डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवारजी ने महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। इस दौरान स्वयं सेवकों द्वारा शस्त्र पूजन भी किया गया। इस मौके पर बबलू एडवोकेट ने संघ की ओर से किये जा रहे समाजसेवी कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने उपस्थित स्वयंसेवकों का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों द्वारा गांव रासना व मिजार्पुर में पथसंचलन किया गया। जगह-जगह पर ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सुधीर गर्ग, युधिष्ठर त्यागी, प्रदीप त्यागी, विनय आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts