अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

मेरठ। फलावदा निवासी अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में आलीशान बंगला, तीन मकान फलावदा, 155 बीघा कृषि भूमि बहसूमा, 20 बीघा कृषि भूमि महलका, 18 बीघा नारनौल, 20 बीघा मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में पुलिस द्वारा आंकी गई है। इसके अलावा लिसाड़ीगेट क्षेत्र के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी अकबर ने बना रखे हैं। वहीं समसपुर में 53 बीघे का आम का बाग है।
गौरतलब है, फलावदा पुलिस ने अकबर बंजारा के भाई सलमान, बाबू खां, पंजाब के रंजीत कुमार और इकबाल निवासी संभलहेड़ा मुजफ्फरनगर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। फरवरी में अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को पुलिस कस्टडी में मेरठ से ले जाकर असोम में हमले के दौरान मार गिराया था, तभी से पुलिस उसकी संपत्ति की जांच कर रही है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया, डीएम का आदेश मिलने के बाद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया, सभी संपत्ति की कीमत करीब 26 करोड़ रुपये है। उसके अलावा भी अकबर की संपत्ति का पता किया जा रहा है। एसपी के अनुसार, असोम में बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर का फार्म हाउस है, जिसे गोकशी का अड्डा बना रखा था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts