डांडिया नाइट में जमकर थिरके शोभित विश्वविद्यालय के छात्र 

मेरठ। मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय  परिसर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मैडम चांसलर निधि शेखर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कि गई।

गरबा डांडिया नाइट में गुजराती गानों पर छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए गरबा से जुड़े परिधानों को पहनकर शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के महिला शिक्षक भी अपने आप को रोक नहीं पाए उन्होंने भी मैडम चांसलर के साथ मिलकर गरबा नृत्य किया। परिसर को खूबसूरत फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मैडम चांसलर निधि शेखर ने बताया की नवरात्र के दौरान पुरा देश मां दुर्गा की पूजा और उनके जयकारों से गूंज उठता है। इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल होते हैं। युवाओं के लिए अपने संस्कृति से जुड़ने का यह सुनहरा अवसर होता है। और पूरा परिवार एक साथ मिलकर गरबा करते हुए अपनी खुशी का इजहार करते हैं।डांडिया बनाम गरबा’ की इस सांस्कृतिक शाम ने सभी को असीम आनंद प्रदान किया।बच्चों ने अपने माता -पिता के साथ पारंपरिक परिधान में कार्यक्रम में भाग लिया। गरबा और डांडिया नृत्य की धूम से सारा वातावरण संगीत के साथ बच्चों की किलकारियों से गुंजायमान हो गया।इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति व प्रति कुलपति व शिक्षक अपने परिवार व बच्चों के साथ डांडिया नाइट कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने गरबा के परिधानों में सब के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए।डांडिया नाइट कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारीगणों एवं सुरक्षा अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts