सीएम ने की छठ पूजा तैयारियों की समीक्षा

दिए विशेष साफ-सफाई के निर्देश

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर छठ पर्व की जिला प्रशासन तथा शासन की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षित व स्वच्छ छठ के संदेश के साथ जनभावनाओं का सम्मान भी शीर्ष वरीयता पर है। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री शशि प्रकाश गोयल, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तथा अन्य विभाग के बड़े अधिकारी भी थे।
सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में कहा कि छठ पूजा के दौरान सभी स्थान पर अच्छी व्यवस्था को शीर्ष वरीयता पर रखें। उन्होंने जिलों में छठ पूजा की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी दिया। उन्होंने छठ पूजा स्थल पर साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि 30 व 31 अक्टूबर को लोक आस्था का महापर्व 'छठ' मनाया जाना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में इस पर्व की विशिष्ट परंपरा रही है। हमारा प्रयास हो कि हर एक व्रतधारी श्रद्धालु जन को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि पर्व का आयोजन सुचारु पूर्वक संपन्न हो। इस वर्ष 'स्वच्छ और सुरक्षित छठ' का संदेश लेकर लोगों की जरूरत के अनुसार सभी प्रबंध किए जाएं।
उन्होंने कहा कि सभी जगह पर नदी घाट या फिर तालाब व पोखर तट पर सुरक्षा की व्यवस्था रखें। छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सपरिवार सहभागिता होती है। ऐसे में नदी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल समेत जनसुविधा के व्यवस्थित प्रबंध किए जाएं। नदी घाटों के आस-पास पर्याप्त प्रकाश प्रबंध होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts