आज़ादी का अमृत महोत्सव व भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर संघ की अनोखी पहल
पहली बार मेरठ में 75 स्थानों पर लगेगा निरू शुल्क चिकित्सा कैम्पमेरठ। आजादी का अमृत महोत्सव एवं भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक अनोखी पहल कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा विभाग नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर कल यानी 9 अक्टूबर को पूरे मेरठ महानगर में एक साथ 75 नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस कार्यक्रम को मातादीन वाल्मीकि सेवा यात्रा नाम दिया है। यह सभी शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाए जाएंगे। संघ की दृष्टि से मेरठ महानगर को 6 भागए 32 नगर और 137 सेवा बस्तियों में बांटा गया है।
सूरजकुंड रोड स्थित केशव भवन पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी एन एमओ के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर वीरोत्तम तोमर, आरएसएस के महानगर संघ चालक विनोद भारतीय एवं एन एमओ महानगर सचिव डॉक्टर उमंग अरोड़ा ने दी है। उन्होंने बताया कि मातादीन वाल्मीकि मेरठ की धरती पर पैदा हुए और अ_ारह सौ सत्तावन की स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य सूत्रधार रहे हैं। मातादीन वाल्मीकि का ही मंगल पांडे को प्रेरित करने में सबसे बड़ा योगदान रहा था। ऐसे वीर बलिदानी को इस सेवा यात्रा के माध्यम से श्रदांजलि होगी। ख़ास बात तो ये है कि सेवा बस्तियों में ही सभी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बस्ती वह स्थान है जहां पिछड़े वर्ग व गरीब वर्गों के परिवार रहते हैं और उनके पास आसानी से चिकित्सक नहीं पहुंच पाते हैं। इनकी स्वास्थ्य की देखभाल का सामाजिक दायित्व समझते हुए इस सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन बस्तियों में एन एम ओ के तकरीबन 150 से 200 डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे साथ तकतीबन 1000 स्वयंसेवक व्यवस्था बनाएंगे। कैंप में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा हर आयु वर्ग के लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर की जांच करना व साथ में जरूरी दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी होगा। इतने बड़े स्तर पर यह आयोजन अपने में एक अनूठी पहल है।


No comments:
Post a Comment