दिव्यांग दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान आरिफ सिद्दीकी को किया सम्मानित किया
मेरठ। दिव्यांग दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान बनाये जाने पर आरिफ सिद्दीकी के आवास पर पहुंचकर राज्य दिव्यांगजन बोर्ड के सदस्य एडवोकेट धर्म सिंह जाटव और भारतीय सद्भावना मंच आरएसएस के राष्ट्रीय सह संयोजक शकील रजा ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। आरिफ सिद्दीकी को दिव्यांग दिल्ली किक्रेट टीम का कप्तान बनाये जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गणमान्य लोगों ने आरिफ सिद्दीकी के उज्जवल भविष्य की कामना की। 11 हजार रुपये देकर आरिफ सिद्दीकी को सम्मानित किया गया।दिव्यांगजन बोर्ड के सदस्य धर्म सिंह जाटव ने कहा, दिव्यांग दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान बनें आरिफ सिद्दीकी ने अपने क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के युवाओं को दिव्यांग आरिफ सिद्दीकी से सीख लेनी चाहिए। भारतीय सद्भावना मंच आरएसएस के राष्ट्रीय सह संयोजक शकील रजा ने कहा, गांव जानी बुजुर्ग के दिव्यांग आरिफ सिद्दीकी ने एक मिसाल कायम की है। दिव्यांग होते हुए भी उन्होनें कभी हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे। दिव्यांग दिल्ली टीम का कप्तान बनने पर उन्होनें प्रदेश का नाम रोशन किया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने आरिफ सिद्दीकी के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। दिल्ली टीम के कप्तान आरिफ सिद्दीकी ने बताया, लखनऊ में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में देश की विभिन्न राज्यों से दिव्यांगों की 20 राज्यों से क्रिकेट टीमें हिस्सा लेगी। इसमें नेशनल प्रतियोगता में दिव्यांग दिल्ली टीम भी हिस्सा लेगी। सरदार पटेल नेशलन दिव्यांग टी20 कप 2022 का आयोजन लखनऊ में 31 अक्टूबर से सात नवंबर तक होगा।


No comments:
Post a Comment