बारिश ने जन जीवन किया अस्त व्यस्त, निगम की खुली पोल

-खेतों में खड़ी गन्ना, धान एवं सब्जी की फसल को हुआ काफी नुकसान
-अभी जारी रहेगा बरसात का दौर, लगातार वर्षा से गिरा पारा, एसी व पंखे हुए बंद

मेरठ। शुक्रवार से हो रही रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खेतों में खड़ी धान एवं सब्जी की फसल को काफी नुकसान हुआ है। बरसात ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों की पोल खोलकर रख दी। शहर से लेकर कस्बों और देहात में हुए जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी होने से नालियों में जमा हुई सिल्ट सड़कों पर आ गई। जगह-जगह कीचड़ होने के कारण लोगों के वाहन भी फिसलते रहें। बारिश ने नालों की सफाई की पोल भी खोलकर रख दी। मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में शनिवार के लिए ग्रे एलर्ट जारी किया है। मध्यम और भारी बारिश हो सकती है।
बताते चलें रुक-रुककर हो रही वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बरसात के साथ में हवा के ठंडे झोंके भी चल रहे हैं। बूंदाबांदी और हवा के ठंडे झोंकों ने मौसम को नवंबर सरीखा ठंडा कर दिया है। हालांकि बारिश से किसानों की मुसीबत और बढ़ जाएगी। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है और कटाई जोरों पर चल रही है। जो फसल खेत में कटी पड़ी है या गिरी हुई है वह पानी में डूब जाए तो धान काला पड़ जाता है। खेतों में खड़ी धान की फसल नष्ट होने की कगार पर है। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल भी नीचे गिर गई है। इस वर्षा से ठंड शुरू होने की संभावना है। धान, सब्जी, बरसीम आदि की फसल को नुकसान पहुंचेगा। पशुपालकों को चारे का संकट पैदा उत्पन्न हो गया है। किसान अपने खेतों पर भी नहीं जा पाए। बाजारों में ग्राहक भी कम दिखाई दिए। व्यापारी अपनी दुकानों पर हाथ पर हाथ धरे बैठे नजर आए। वर्षा होने से अधिकारियों की पोल भी खोल दी है। साफ सफाई ना होने के चलते नालों व नालियों से बाहर निकलकर आई सिल्ट सड़कों पर जमा हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश पर नम हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 11 अक्टूबर तक लगातार बरसात की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को एक मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की है। 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 5.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। यह सामान्य से छह डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा।
बारिश ने फसल को किया नष्ट, किसान हुए परेशान
देहात की बात करें तो बहसूमा क्षेत्र के किसान देवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, मनोज चौधरी, हरेंद्र सिंह, कालू, सुमित कुमार, अमित, उमेश कुमार, हरजिंदर सिंह, भोले सिंह आदि ने बताया कि इस वर्षा ने धान की फसल को नष्ट कर दिया है। खेतों में खड़ी सब्जी की फसलों को भारी नुकसान है। गन्ने की फसल भी नीचे गिर गई है। गांव में साफ सफाई ने होने के चलते गंदगी सड़कों पर बह रही है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि सफाई नहीं की गई तो उच्चाधिकारियों को शिकायत करेंगे।
11 अक्टूबर तक जारी रहेगा बरसात का दौर
मेरठ में अक्टूबर में सावन की तरह रिमझिम वर्षा की झड़ी लगी है। पूरे माह में जितनी बरसात होती है उतनी 18 घंटे में हो गई है। शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह आठ बजे तक 21 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके बाद भी बरसात जारी है। बरसात के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अक्टूबर के पूरे माह में 29 मिलीमीटर बरसात होती है। मौसम विभाग ने दोपहर एक बजे तक 15 मिलीमीटर तक वर्षा होने संभावना जतायी है। बरसात का यह दौर 11 अक्टूबर तक जारी रहेगा। लगातार वर्षा से पारा गिर गया है। पंखे आदि बंद हो गए हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts